World Health Day 2024 : विश्व की स्वास्थ्य सेवाओं के बदतर हालात के कारण लगातार बढ़ रही है एड्स जैसी बीमारी

0
World Health Day 2024
World Health Day 2024

World Health Day 2024 : विश्व स्वास्थ्य दिवस हर साल 7 अप्रैल को पूरी दुनिया में मनाया जाता है। इस दिन का मोटिव हेल्दी लाइफस्टाइल और खुशहाली को लेकर काम पूरे विश्व में एकसमानता लाना है। यह दिन हर साल विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा 1950 लगातार मनाया जा रहा है। हर साल, World Health Day एक विशिष्ट विषय पर केंद्रित होता है। वर्ष 2024 के लिए World Health Day का थीम है – “Ensuring health equity for a healthier life”

World Health Day पर जानें क्यों स्वास्थ्य है एक मौलिक अधिकार

World Health Day की थीम इस बात पर रोशनी डालती है, कि स्वास्थ्य हमारा एक मौलिक अधिकार है और दुनिया के सभी लोगों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की समान पहुंच होनी चाहिए। फिलहाल पूरी दुनिया में स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर 50 प्रतिशत ही जनता जागरूक है। किसी देश की स्वास्थ्य सेवाएं बेहतर है, तो लोगों को लाभ उठाने की समझ नहीं है। वही किसी देश की स्वास्थ्य सेवाएं बद से बदतर हालात में है। खासकर अफ्रीकन कंट्रीज को स्वास्थ्य सेवाओं पर काम करने की आवश्यकता है। बदहाल स्वास्थ्य सेवाओं से लगातार एड्स और कैंसर जैसी लाइलाज बीमारियां बढ़ रही है।

World Health Day 2024
World Health Day 2024

World Health Day पर क्या होना चाहिए आपका लक्ष्य

World Health Day 2024 का लक्ष्य इन असमानताओं को कम करना और सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं को मुहैया कराने का उद्देश्य ही सबसे बड़ा लक्ष्य है। भारत में भी World Health Day 2024 को बड़े स्तर पर मनाया जाएगा। इस दिन स्वास्थ्य विभाग, NGOs, स्कूल और अस्पताल कई तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कराते है। इन कार्यक्रमों से देश व समाज में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाने का प्रयास होता है। क्या है World Health Day 2024 के कार्यक्रमों में खास –

1.हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाने के लिए लोगों के बीच जागरूकता पैदा करना
2.गरीब और असहाय समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाना
3.एड्स, टीबी और कोरोना जैसे संक्रामक रोगों को रोकना
4.समाज में डिप्रेशन जैसी बढ़ती परेशानियों पर काम करना

इन प्रोग्राम के जरिए, भारत सरकार यह तय करने का प्रयास करेगी कि सभी भारतीय नागरिकों को बेस्ट स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हों।

World Health Day 2024 पर जानें आप कैसे योगदान दे सकते हैं?

World Health Day 2024 के लक्ष्य को प्राप्त करने में आप भी योगदान दे सकते हैं। यहां कुछ टिप्स दिए गए हैं –

  • अपने परिवार और दोस्तों को हेल्दी खाना खाने, डेली एक्सरसाइज करने और समय-समय पर डॉक्टर के पास जाने के लिए समझाएं।
  • अपने आसपास होने वाले किसी भी स्वास्थ्य जागरूकता प्रोग्राम में भाग जरूर लें। इससे आप न केवल स्वयं सीखेंगे बल्कि दूसरों को भी अच्छे से जागरूक कर पाएंगे।
  • जो गैर-सरकारी संस्थाएं गरीब और असहाय समुदायों तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने का काम कर रहे हैं, उनका समर्थन करें। आप दान देकर या स्वयंसेवा करके सहायता कर सकते हैं।
  • सोशल मीडिया पर विश्व स्वास्थ्य दिवस के बारे में पोस्ट करें और लोगों को स्वस्थ रहने के महत्व के बारे में बताएं।
  • World Health Day 2024 पर आपके छोटे-छोटे प्रयास भी मिलकर बहुत बड़ा बदलाव ला सकते हैं। आइए मिलकर यह तय करें। जिससे हर किसी को स्वस्थ जीवन जीने का अधिकार हो।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 5 =