World earth day 2024 : प्रदूषण बढ़ने का क्या है प्रमुख कारण, स्लोगन के साथ ही जानें इस दिन का महत्व

0
World earth day 2024
World earth day 2024

World earth day 2024 : हर साल पूरी दुनिया में 22 अप्रैल को World earth day मनाया जाता है। इसके पीछे का मकसद है, कि लोग धरती के महत्व को समझें और धरती को साफ-सुथरा रखने का प्रयास करें। बचपन से ही पढ़ाया जाता है कि धरती हमारी माता है, हमारे पैदा होने से लेकर हम लोगों के हर पड़ाव पर धरती हमें पल-पल संवारती है। आज के समय में पर्यावरण को सुरक्षित रखना सबसे ज्यादा आवश्यक है। पूरी दुनिया अभी क्लाइमेट चेंज होनी की समस्या झेल रही है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में हुए दुबई की बारिश से साफ देखा जा सकता है। कैसे एक मरूस्थल में बारिश का होना और उधर सहारा मरूस्थल में बर्फ का गिरना बहुत बड़े स्तर की घटना है। अगर इस तरह के कारणों से भी इंसान प्रदूषण करने से नहीं रूका तो शायद इस हरी-भरी पृथ्वी को हम आने वाले सालों में समाप्त कर देगें।

क्या है प्रदूषण के प्रमुख कारण

पर्यावरण के सबसे प्रमुख कारण प्लास्टिक का यूज है, हम छोटी-छोटी चीजों के लिए प्लास्टिक पर डिपेंड है। दूध की थैली से लेकर घर का सारा सामान ही प्लास्टिक में ही मिल रहा है। वैज्ञानिकों के मुताबिक प्लास्टिक को गलने में सालों लग जाता है। यहां तक की यह धरती के अंदर रहने पर पेड़ो की जड़ो को बढ़ने का रास्ता रोक देती है। हमारा फर्ज है कि हम भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए कम से कम से प्लास्टिक यूज करें।

World earth day 2024
World earth day 2024

World earth day पर लिखी एक खास कविता

सुमन की भाषा भी भिन्न हुआ करती है,
प्राची सौरभ से सर्वत्र विरुद्ध बढ़ती है,
बेशक कुछ पल्लवी बोला करती हैं,
भंवरो के साथ में नवजीवन भरते हैं,
सुमनों में स्मृति भी विशेष होती है,
जो दृय की दूरियाँ हरा करती है,
पल्लव सुमनों का सदा साथ रहता है,
सुमनों की खोज में प्रबल पवन बहता है,
जब-जब खिलते हैं सुमन पराग बिखरता है,
हर सुबह से सुगंधो से अंचल भरता है,
सुमनों की बोली मधुपक मिश्रित होती है,
जो मन में बीज मित्रता के बोती है,
मानव भी तो है सुमन, सुमन-सम मन है,
मन से प्रज्ञा की निर्झरणी झरती है,
निज उपवन का हर सुमन मान रखता है,
लालायित होकर हर कोई लखता है,
जो निजी समाज का मान सबल करता है,
जगती उस पर ही गर्व किया करती है,,,,,

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

five × 5 =