खुशी नहीं दुख में मनाया जाता है Good friday, क्या है इसके पीछे की पूरी कहानी

0
Good friday
Good friday

Good friday : ईसाई धर्म के सबसे महत्वपूर्ण त्योहारों में से एक, Good friday, हर साल ईस्टर संडे से पहले पड़ने वाले फ्राइडे को मनाया जाता है। यह दिन यीशु मसीह के बलिदान को याद करने का दिन है। ईसाई धर्म की कथाओं के अनुसार इसी दिन ईसाई धर्म के प्रर्वतक यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था। वैसे इसे “गुड” फ्राइडे कहा जाता है, लेकिन यह खुशी का त्योहार बिल्कुल भी नही कह सकते है। यीशु मसीह के सूली पर चढ़ने के कारण , यह शोक का दिन है। इस दिन ईसाई समुदाय के लोग यीशु मसीह को Homage अर्पित करते हैं, और उनके द्वारा दिए गए प्रेम और क्षमा के संदेश को याद करते हैं।

Good friday
Good friday

Good friday का ईसाई लोगों में क्या है महत्व

Good friday ईसाई धर्म के पावन हफ्ते का हिस्सा है, जो ईस्टर रविवार से पहले का हफ्ते होता है। इस सप्ताह में यीशु के आखिरी दिनों के जीवन को याद किया जाता है, जिसमें उनकी गिरफ्तारी, उनका फैसले और अंत उनका सूली पर चढ़ाया जाना शामिल है। Good friday के सार्थक को समझने के लिए, हमें यीशु मसीह के बलिदान के पीछे के सिद्धांत को समझना जरूरी है। ईसाई धर्म में यह माना जाता है कि सभी इंसान अपने पापों के कारण भगवान से अलग हो गए हैं। उनके मूल पाप एक ऐसा कार्य है जो ईश्वर की इच्छा के विरोध किया गया था, और जिसके कारण मानवजाति को पाप और मृत्यु का सामना करना पड़ा। यीशु को ईश्वर की संतान माना जाता है, जो मानव रूप में पृथ्वी पर आए थे। यीशु मसीह के बलिदान के जरिए, उन्होंने मानव जाति के पापों का प्रायश्चित किया और ईश्वर के साथ मेल-मिलाप का रास्ता खोल दिया। इसी कारण है कि Good friday को बलिदान और प्रेम का प्रतीक माना जाता है।

Good friday कैसे मनाया जाता है

Good friday को मनाने का तरीका अलग-अलग चर्चों में थोड़ा अलग हो सकता है, लेकिन कुछ सामान्य परंपराएं हैं –

चर्च में कार्यक्रम – Good friday के चर्चों में विशेष प्रार्थना सभाएं और धार्मिक कार्यक्रम करवाएं जाते हैं। इस दिन चर्चों में बाइबिल के पाठ पढ़े जाते हैं, जो यीशु के कष्टों और उनके सूली पर चढ़ाये जाने का जिक्र करते हैं।

शोक का दिन – Good friday शोक का दिन होता है, इसलिए, ईसाई इस दिन काले या गहरे रंग के कपड़े पहनकर चर्चों मे जाते हैं। इस दिन चर्चों में सजावट बहुत कम रखी जाती है। चर्च की घंटियाँ नहीं बजतीं और मू्र्तियों को ढक दिया जाता है।

क्रॉस का आदार – Good friday के दिन चर्चों में क्रॉस को खास रूप से सजाया जाता है और भक्त इसका सम्मान करते हैं। कुछ चर्चों में क्रॉस को चूमने या छूने करने की परंपरा होती है।

व्रत और नियम – कुछ ईसाई Good friday पर व्रत रखते हैं, या खाने में कंट्रोल रखते हैं। यह यीशु मसीह के बलिदान के साथ एकता दिखाने और उनके दुखों को समझने का एक तरीका है।

Good friday
Good friday

Good friday पर यीशु मसीह का संदेश

Good friday का मैसेज केवल ईसाईयों के लिए ही नहीं, बल्कि सभी के लिए विशेष है। यह दिन हमें प्रेम, क्षमा, और बलिदान के विशेषता को याद दिलाता है। यह दिन हमें यह भी सिखाता है कि कठिनाइयों और पीड़ा के बावजूद, आशा और प्रेम सदैव बना रहता हैं। Good friday हमें दूसरों के लिए त्याग करने और सबका भला करने के लिए प्रेरित करता है। यह दिन हमें इस बात पर भी विचार करने का मौका देता है कि हम अपने जीवन में त्याग की भावना रखकर किस तरह से प्रेम और करुणा का परिचय दे सकते हैं। यीशु मसीह हमेशा से ही एक-दुसरे से प्रेम की भावना पर जोर देते है। Good friday के दिन लोगों को यही संकल्प लेना चाहिए कि चाहें इंसान हो या जानवर सबसे प्रेम की भावना रखनी चाहिए। सभी से अच्छा बर्ताव रखें, चाहें वह छोटा हो या बड़ा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

7 − 2 =