PCOS का पूरा नाम पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम है। PCOS एक हार्मोनल समस्या है जो तब होता है जब आपके अंडाशय ज्यादा हार्मोन बनाते है।
PCOS बहुत आम है, आज के समय में प्रजनन आयु की 15 प्रतिशत महिलाएं PCOS का शिकार है।
आमतौर पर PCOS 20 से 30 की उम्र के बीच में शुरु होता है।
आज के समय में PCOS बढ़ने का कारण आज का खान-पान है। मोटापे से ग्रस्त महिलाओं में PCOS बढ़ने के सबसे ज्यादा चांस होते है।
PCOS होने पर सबसे पहले आपके पीरियड्स असामान्य हो जाएंगे। वही मुहांसे और त्वचा पर काला धब्बे हो सकते है। बालों का ज्यादा झड़ना भी एक विशेष कारण हो सकता है।
एक बात ध्यान रखें कि बहुत बार आपको PCOS का लक्षण दिखाई भी नही देता, लेकिन गर्भधारण करते समय आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है।
PCOS के बारे में बहुत से लोगो को सही जानकारी न होने के कारण राष्ट्रीय पॉलीसिस्टिक ओवरी सिंड्रोम एसोसिएशन ने सिंतबर को PCOS महीने के रूप मे घोषित किया।
फिलहाल PCOS का कोई इलाज नही है, यह समय के साथ अगर सही खान-पान और डेली योगा करने से कुछ हद तक इसके लक्षण कम किए जा सकते है।
PCOS से ग्रसित महिलाएं गर्भधारण कर सकती है। लेकिन गर्भधारण करने के लिए उन्हें आम महिलाओं से ज्यादा परेशानी का सामना करना पड़ेगा।
PCOS का उपचार किसी भी उम्र में शुरु किया जा सकता है। यह बहुत जरूरी है कि आप PCOS के लक्षण समय रहते पहचान लें।