हिंदू धर्म में सभी घरों में रोज  ही पूजा होती है, जिसमें सबसे महत्वपूर्ण दीपक और धूपबत्ती जलाना होता है।

रोज धूपबत्ती की राख और बची हुई दीपक की बत्ती का क्या करना चाहिए यह ज्यादातर लोगो के लिए सवाल होता है।

कुछ लोग पूजा हो जाने के बाद इस राख को फेंक देते है। लेकिन ऐसा करना अशुभ माना जाता है।

पूजा करने के बाद बची हुई दीपक और राख को आप एक कपड़े में लिपेटकर रख लें। फिर इसे बहते हुए पानी में प्रवाहित कर लें। इससे ग्रहदोष समाप्त हो जाते है।

बची हुई राख को आप इकट्ठा करके भी रख सकते है। घर के अगर किसी भी व्यक्ति को नजर लगी हो तो आप इसका टीका उसको लगा सकते है।

रोज बची हुई राख और बत्ती को आप पेड़ के नीचे भी दबाकर रख सकते है। इससे कर्ज से छुटकारा मिलता है।

इसके अलावा आप बची राख को आप इकट्ठा करकें जमीन के नीचे भी दबा सकते है। इसके आपको धन की हानि का सामना नही करना पड़ेगा।

अगर आपको शत्रु से भय रहता है, तो बची हुई राख को हाथ में लेकर शत्रु का नाम लें। फिर दक्षिण दिशा की तरफ फेंक दें। इससे आपको तुरंत राहत मिलेगी।