गरमियों मे सबका मन वादियों मे घूमने का होता है, बस लो बजट के कारण कुछ लोग अपने प्लान को पूरा नही कर पाते।

आज हम आपको ऐसी पहाड़ियो के बारे में बताएंगे जो खूबसूरती के साथ-साथ धार्मिक भी है।

दिल्ली से 250 किलोमीटर दूर नैनीताल की वादियां, जिसके लिए आपको आसानी से ट्रेन और बस दोनों मिल जाएंगी।

नैनीताल जानें के लिए सबसे अच्छा रास्ता है काठगोदाम। आप सीधे ट्रेन या बस से यहां जा सकते है। आपको आसानी से अक्षरधाम से बस मिल जाएगी। ट्रेन आपको नई दिल्ली से मिल जाएगी।

यहां जानें के लिए बस का टिकट 500 और ट्रेन का 70 रूपए तक ही है। आप स्लीपर बस ले सकते है,

नैनीताल की वादियां बहुत खूबसूरत है, साथ ही यहां आस-पास बहुत से धार्मिक स्थल भी है।

लोकल ट्रेवल के किराए की बात करें तो 100 रूपए की बस और प्राइवेट टैक्सी का किराया 200 रूपए ही है।

नैनीताल की झील मे घूमने के लिए वोट का किराया 450 है, जिसमें आप 4 लोग आराम से बैठ सकते है।

इसके आस-पास आप कैंची धाम, भीमताल और बहुत सी जगह घूम सकते है।

होटलो के किराए की बात की जाए तो काठगोदाम में 800 से लेकर 2000 तक के रूम आसानी से मिल जाते है।

खाने के लिए यहां आपको बहुत ही सस्ते फूड आइटम मिल जाएंगें। साथ ही यहां के मोमोज जरूर ट्राई करना चाहिए।