मानसून के केरल पहुंचने के बाद पूरे देश मे मानसून की डेट तय होती है।
केरल में मानसून 31 मई को पहुंच चुका है। केरल में मानसून पहुंचने के बाद 10 दिन के अंदर पूरे राज्य में पहुंच जाता है।
महाराष्ट्र औऱ गुजरात की बात करें तो यहां मानसून 10 से 11 जून के बीच शुरु हो जाएगा।
देश की राजधानी दिल्ली में 25 से 30 जून के बीच मानसून आने की आशंका है। जिससे लगभग 24 जून से ही तापमान थोड़ा कम हो जाएगा।
कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, अरूणाचल प्रदेश, त्रिपुरा, मेघालय मे 5 जून तक दस्तक देगा।
बिहार, झारखंड और पश्चिम बंगाल में 15 से 20 जून के बीच पहुंच जाएगा।
हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और कश्मीर मे 25 जून तक मानसून की एंट्री हो जाएगी।
मध्य प्रदेश मे मानसून पहुचंने की डेट 25 जून बताई जा रही है।
वही मानसून आने का समय इस बार थोड़ा बदल रहा है, क्योंकि इस बार हर राज्य में हीट वेव की खबरे तेज है।
समय से बारिश होने के लिए पेड़-पौधे जरूरी है। कोशिश करें हर महीने एक पेड़ जरूर लगाएं।