गरमियां शुरु होते ही सबसे ज्यादा परेशानी चेहरे पर टैनिंग की होती है।
ऑफिस जाने वालों के लिए टैनिंग सबसे बड़ी समस्या है। एक बार फेस पर टैनिंग होने पर आप कितना भी मेकअप कर लें, पर मेकअप आप पर जंचता नहीं।
बहुत से लोगों पर टैनिंग का बहुत बुरा असर पड़ता है। टैनिंग के इनके चेहरे पर काले धब्बे पड़ जाते है।
टैनिंग आपका नैचुरल ग्लो खो देती है, चाहें वह फिर लड़का हो या लड़की।
आप रोज टैनिंग को क्लीन करवाने पार्लर नहीं जा सकते है। इसलिए हम आपको घर पर छटपट तैयार होने वाला स्पेशल टैनिंग रिमूवल पैक बताएंगे।
आपके घर में गर्मियों में लस्सी आसानी से मिल जाती है, इसी लस्सी में ओट्स मिलाकर 10 मिनट के लिए रख दें। इसे 15 मिनट के लिए फेस पर अप्लाई करें। ये चेहरे को चमक के साथ नमी भी प्रदान करेगी।
दही और शहद दोनो बराबर मात्रा में मिलाकर चेहरे पर 20 मिनट के लिए लगाएं। इससे डैमेज स्किन भी ठीक हो जाती है।
आप देसी खीरे के जूस के साथ कच्चा दूध मिलाकर 15 मिनट के लिए फेस पर लगाएं। इसके बाद गुनगुने पानी से मुहं धो लें।
एलोवेरा जेल में नीबूं मिलाकर लगाने से भी आपको टैनिंग से छुटकारा मिलता है।
इसके साथ ही डेली आइस क्यूब फेस पर लगाएं। इससे चेहरे की रंगत निखरेगी।