गर्मियों के मौसम की सबसे खास बात है कि आम जिसका इंतजार बड़े से लेकर बच्चें तक करते है।
भारत में आम की कई वैराइटी पाई जाती है, भारत में आम 10 रुपए किलो से शुरु होकर लाखों रुपए तक मिलता है।
भारत का आम दुनिया भर में भेजा जाता है, यहां के आम की सभी नस्ल दुनियाभर के लोगों को लुभाती है।
आम की खेती को प्रोत्साहन देने के लिए हर साल कई क्षेत्रों में आम महोत्सव का आयोजन किया जाता है।
आम महोसव में प्राकृतिक तरह से पके हुए आमों को ही शामिल किया जाता है।
पिछले साल भोपाल में हुए आम महोत्सव में नूरजहां आम को बेस्ट आम की श्रेणी में पुरस्कार मिला था।
नूरजहां आम का एक आम 2 से 3 किलो तक होता है, इसकी कीमत 1200 रु. से शुरु होती है।
हर साल भारत में 80 से 100 नूरजहां आम होते है। इस आम को खरीदने के लिए दूर शहरो से लोग पहले ही बुकिंग करा लेते है।
नूरजहां आम की खेती मध्य प्रदेश के अलीराजपुर में होती है, सबसे पहले 1577 में इस आम को उगाया गया था।
इसके साथ ही सुंदरजा, केसर, चौसा, लंगड़ा, दशहरी और शहडोल नामक आम बहुत फेमस है।
Jobs : सरकारी अफसर बनने की है ख्वाहिश, तुरंत भरें यह फॉर्म बिना परीक्षा दिए होगा सपना साकार