फिल्म को लेकर जितना प्रोमोशन किया गया, शायद फिल्म उतना कमाल दिखा नहीं पाई।

ट्रेलर में जितना मसाला परोसा गया था, पूरी फिल्म की कहानी इतने तक ही सीमित थी।

बड़े मियां छोटे मियां के निर्देशक अली अब्बास जफर है, इन्होने इससे पहले टाइगर जिंदा है जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्में बनाई है।

कहानी में कोई नयापन नहीं है, अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ के एक्शन से कहानी में थोड़ा बैलेंस लाने की कोशिश की गई है।

कहानी भारत - चीन में चल रहें गैर कानूनी खतरनाक हथियारो की तस्करी को दर्शाती है।

फिल्म बहुत सी पुरानी फिल्मों के कुछ सीन्स कॉपी करते हुए दिखाई देती है।

एक्टर अक्षय कुमार और टाइगर श्राफ करण कवच को बचाने की कोशिश कर रहे है।

फिलहाल फिल्म के कुछ अच्छी चीजों की बात की जाए तो उसमें लोकेशन और वीएफएक्स आते है।

फिल्म की रेटिंग देखी जाए तो 2 या 3 के करीब ही हैष फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर टिकने के चांसेज बहुत कम ही है।

अगर आप एक्शन फिल्मों के शौकीन है, तो आपको यह फिल्म आपको पसंद आने वाली है।