Vegan Food : बॉडी और मांइड को शांति देने के लिए आजकल ट्रेंड में यह भोजन

0
Vegan Food
Vegan Food

Vegan Food : शाकाहारी भोजन वह भोजन है जो पूरी तरह से पेड़-पौधों पर डिपेंड होता है। इसमें किसी भी तरह का मांस, मुर्गी, मछली, डेयरी उत्पाद जैसे दूध, दही, घी और अंडे शामिल नहीं होते हैं। Vegan Food अपनाने के पीछे कई कारण होते हैं, जैसे जानवरों के प्रति दया, पर्यावरण की सुरक्षा और पर्सनल स्वास्थ्य में सुधार भी एक कारण हो सकता है। जिन लोगों को डेयरी प्रोडेक्ट से एलर्जी होती है वो Vegan Food अपना लेते है, लेकिन आजकल बहुत सी संस्था लोगों को इसके लिए समझा रही है। Vegan Food अपनाना आज के समय के हालातों के देखकर जरूरी भी हो गया है। लोग जानवरों पर बहुत ज्यादा हिंसा करने लगे है। मानवता का अंत होते दिख रहा है। समाज सिर्फ अपने स्वाद के लिए किसी की जिंदगी से खेल रहा है, यह एक तरह से राक्षस प्रवृत्ति है।

Vegan Food
Vegan Food

Vegan Food में क्या शामिल है

Fruits and Vegetables – ये विटामिन, खनिज, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट का भरपूर ऑप्शन है। अपनी डाइट में हर दिन सभी तरह के फल और सब्जियों को शामिल जरूर करें।

Legumes – दालें, मटर, राजमा और छोले प्रोटीन, फाइबर और आयरन के लिए जानें जाते हैं। इन्हें अपनी डेली डाइट में शामिल कर लें।

Cereal – साबुत अनाज जैसे गेहूं, जौ, ब्राउन राइस आदि फाइबर, विटामिन बी और साथ ही एनर्जी देने वाले कार्बोहाइड्रेट का अच्छा ऑप्शन हैं।

Nuts and seeds – बादाम, अखरोट, चिया, फ्लैक्स सीड आदि प्रोटीन, healthy fats, विटामिन ई और ओमेगा-3 फैटी एसिड के लिए फेमस हैं।

dairy option – बाजार में तरह-तरह के डेयरी ऑप्शन हैं, जैसे सोया दूध, बादाम दूध, नारियल दूध इसमें भी सामान्य दूध जितने गुण शामिल है। ये कैल्शियम और विटामिन डी से भी फर्टिलाइज्ड हो सकते हैं।

Plant-Based Meat Alternatives – बहुत सी कंपनियां अब टेस्टी मीट के ऑप्शन बना रही हैं जो सोया, गेहूं या मटर से बने होते हैं।

Vegan Food
Vegan Food

Vegan Food के फायदें

health benefit – शाकाहारी भोजन आम तौर पर कम संतृप्त वसा और कोलेस्ट्रॉल वाला होता है, जो दिल के रोगों की परेशानी को कम करने में हेल्प करता है। साथ ही इसमें फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो पाचन क्रिया को हेल्थी रखता है और वेट कंट्रोल करने में भी हेल्प करता है।

Environment protection – मांस उद्योग पर्यावरण को बहुत नुकसान पहुंचाता है। शाकाहारी भोजन अपनाने से ग्रीनहाउस गैस को कम करने में मदद मिलती है।

Kindness towards animals – कई लोग जानवरों के प्रति दया की भावना से शाकाहारी भोजन अपनाते हैं।

Vegan Food
Vegan Food

Vegan Food में आने वाली चुनौती

Nutrition deficiency – विटामिन बी12, आयरन, कैल्शियम और ओमेगा-3 फैटी एसिड जैसे कुछ पोषक तत्व प्रमुख रूप से जानवरों से मिलते हैं। इसलिए, शाकाहारी लोगों को अपनी डाइट में इन पोषक तत्वों का ध्यान रखना जरूरी है, और फूड फोर्टिफिकेशन या सप्लिमेंट्स का सहारा लेना पड़ता है। यह इसलिए भी जरूरी है कि हमनें बचपन से ही इन चीजों की आदत है, यह Vegan Food का ट्रेंड अभी आया है। इस तरह की डाइट को अडॉप्ट करने के लिए वक्त लगेगा। इंसान वैसे तो इवोल्यूशन के साथ चेंज होता है, हम हर चीज धीरे-धीरे अडॉप्ट कर ही लेते है। समय के साथ Vegan Food के फॉलोवर बढ़ते जा रहे है।

Social Challenges – मांसाहारी समाज में रहते हुए शाकाहारी भोजन मिलना कभी-कभी मुश्किल हो जाता है। मांसाहारी लोग आज के समय में तेजी से बढ़ रहे है। वहीं बहुत से लोग Vegan Food को भी अपना रहें है। यह बहस लगातार बढ़ती जा रही है। इन दोनों ही फूड को फॉलो करने वाले खुद को सही साबित करने में जुटे रहते है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

8 + 8 =