Relationship Tips : इन वजहों से रिश्ते में होते हैं झगड़े, सुधर जाएं नहीं तो हो जाएगा ब्रेकअप

0
Relationship Tips
Relationship Tips

Relationship Tips : रिलेशनशिप चलाना आजकल बहुत मुश्किल हो गया है क्योंकि छोटी-मोटी बात भी रिश्ते को तोड़ने का दम रखती है। किसी भी रिलेशनशिप में लड़ाई झगड़ा होना यह तो आम बात हो गया है, लेकिन कई बार यह झगड़ा ब्रेकअप का कारण भी बन जाता है धीरे-धीरे रिलेशनशिप में दरार पैदा होने लग जाती है और रिश्ता टूट जाता है। अगर आप भी एक रिलेशनशिप में रह रहे हैं तो आपको कुछ बातों का जरूर ध्यान रखना चाहिए जिसकी वजह से आजकल बहुत ब्रेकअप हो रहे हैं। अगर आप समय रहते अपनी आदतों को नहीं सुधारते हैं तो उसकी वजह से आप दोनों के बीच में दूरियां पैदा हो सकती है। आज इस आर्टिकल में हम जानेंगे कि किन आदतों की वजह से रिलेशनशिप टूटने का खतरा बना रहता है।

इगो

आजकल इंसान अपने ईगो की वजह से अपनों से दूर हो जाता है ज्यादातर ऐसा रिलेशनशिप में होता है। रिलेशनशिप में यदि एक बार लड़ाई झगड़ा हो जाए तो उसे सॉल्व करने की बजाए इगो की वजह से रिश्ता टूट जाता है। अगर आप भी अपने रिश्ते को मजबूत बनाना चाहते हैं तो अपनी इस आदत को आज ही बदल लीजिए। अगर आप लंबे समय से किसी रिश्ते में हैं तो आपको रिश्ते को अहमियत देनी चाहिए। जिस बात की वजह से आपका रिश्ता टूटने वाला हो उसे बात को आप दोनों को सोच समझकर सॉल्व कर लेना चाहिए।

रिएक्शन

आजकल रिलेशनशिप ऐसा हो गया है कि किसी भी बात पर पार्टनर एक दूसरे को बहुत जल्दी रिएक्शन दे देते हैं। लड़ाई के तुरंत बाद दिया गया रिएक्शन आपके रिश्ते के लिए खतरा बन सकता है। आपको अपनी इस आदत को छोड़ देना चाहिए नहीं तो गलतफहमियां पैदा हो जाती हैं। आपको अपने पार्टनर की बात को शांति से सुनना चाहिए इसके बाद रिएक्ट करना चाहिए। जब आप हड़बड़ी में रिएक्शन देते हैं तो उसकी वजह से रिश्ता टूट सकता है। अपने रिलेशनशिप को हेल्दी बनाने के लिए दोनों पार्टनर्स को गुड लिस्नर बनना पड़ता है।

बात बंद न करें

अक्सर रिलेशनशिप में यह देखा जाता है कि जब भी पार्टनर के बीच में अनबन होती है तो वह बात को बंद कर देते हैं। आजकल सोशल मीडिया पर पार्टनर एक दूसरे को ब्लॉक भी करने लगे हैं। लड़ाई झगड़े के बाद अगर आप बात करने का जरिया बंद कर देंगे तो इस तरह से आपका रिश्ता खतरे में आ सकता है रिलेशनशिप में कभी भी लड़ाई के बाद आपको एक दूसरे को इग्नोर नहीं करना चाहिए। जिस वजह से आपके रिश्ते में लड़ाई झगड़ा हो रहा है आपको वह आदत बदलने की कोशिश करनी चाहिए। अगर आप अपनी वही आदत बार-बार दोहराते हैं तो इस तरह से रिश्ता टूट सकता है।

माफी मांगें

रिलेशनशिप में आजकल ऐसा होता है की लड़ाई होने के बाद पार्टनर एक दूसरे से बात तक नहीं करते हैं। दोनों में से किसी एक को अपनी गलती मानकर फटाफट माफी मांग लेनी चाहिए और उसे पल ही आगे बढ़ना चाहिए। कई बार ऐसा होता है कि पार्टनर्स लड़ाई झगड़ा करने के बाद अपनी बातों को सही साबित करने में लगे रहते हैं। इस वजह से ऐसा होता है कि वह अपनी बातों में तो जीत जाते हैं, लेकिन अपने रिश्ते को हार जाते हैं। रिलेशनशिप में किसी एक पार्टनर को हमेशा ही अपना इगो साइड में रखकर दूसरे पार्टनर की बात माननी चाहिए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

14 + 6 =