Rajasthan Board Class 12th 2024 : राजस्थान बोर्ड ने 12वीं की परीक्षा का रिजल्ट 20 मई को जारी कर दिया है। हर बोर्ड की तरह इस बोर्ड मे भी लड़कियों ने जलवा बिखेर दिया। अलवर के खैरथल जिले की प्राची सोनी ने 12वीं साइंस स्ट्रीम में 100 फीसदी यानी 500 में 500 अंक हासिल करके बहुत से रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। खैरथल जिले के इकरोटिया गांव की रहने वाली प्राची ने अपनी इस सफलता का क्रेडिट माता-पिता को दिया। प्राची ने कहा कि वह टीवी और अखबार में टॉपर्स के बारे में पढ़कर अक्सर ही सोचती थीं कि वह भी एक दिन यह कारनामा करेंगी। इसके लिए उन्होंने पूरी लगन और मेहनत के साथ रात-दिन पढ़ाई की। इसमें प्राची के टीचर्स और माता-पिता ने काफी सहयोग और मार्गदर्शन किया। प्राची की मेहनत का आज रिजल्ट सभी देख सकते है।
टॉपर की कहानी उसी की जबानी
प्राची ने बताया कि उन्होंने बोर्ड परीक्षा के लिए नियमित पढ़ाई की। प्राची स्कूल और घर पर डेली रूटीन से पढ़ाई करती थीं। अगर एक दिन किसी कारण से कम पढ़ाई हो सकी तो उसकी भरपाई के लिए अगले दिन कोर्स जरूर कवर करती थी। प्राची को फिजिक्स, केमिस्ट्री के साथ सभी सेबजेक्टस डिस्टिंक्शन मिला है।
प्राची सोनी को किस विषय में कितने नंबर
हिंदी- 100
इंग्लिश- 100
फिजिक्स-100D
केमिस्ट्री-100D
मैथमेटिक्स- 100D