Nitin Gadkari : स्टेज पर अचानक बिगड़ी तबीयत, महाराष्ट्र के यवतमाल में दे रहे थे भाषण

0
Nitin Gadkari
Nitin Gadkari

Nitin Gadkari : 66 साल के कैबिनेट मंत्री नितिन गडकरी आज दोपहर महाराष्ट्र के यवतमाल में पार्टी की चुनावी रैली में बोलते समय बेहोश हो गए। सिक्योरिटी के फास्ट एक्शन के कारण Nitin Gadkari को तुरंत उपचार मिल गया। बीजेपी पार्टी के वरिष्ठ राजनेता को तुरंत उपचार दिया गया, और वह थोड़े समय के अंतराल के बाद मंच पर वापस आने और अपना भाषण जारी किया, इसके साथ ही दर्शकों ने उनका उत्साह बढ़ाया।

Nitin Gadkari का भाषण चल रहा था लाइव स्ट्रीम में

Nitin Gadkari को मंच पर उपस्थित लोगों द्वारा ले जाते हुए दिखाया गया था। जिनमें से कई लोग उन्हें बचाने के लिए भाजपा नेता के चारों ओर ढाल बनने के लिए दौड़े थे, और तुरंत उनको उपचार दिया गया।

Nitin Gadkari पहले भी हो चुके है बेहोश

Nitin Gadkari इससे पहले 2018 में भी चुनावी रैली में बेहोश हो चुके है। विपक्ष इसी बाबत तंज कसता नजर आ रहा है। Nitin Gadkari को बीपी की परेशानी है, आज लाइव प्रसारण का यह वीडियो लोगों ने बड़ी तादाद में रिपोस्ट किया है। 2018 में Nitin Gadkari महाराष्ट्र के अहमनगर में रैली के दौरान बेहोश हो गए थे। उस समय स्टेज पर मौजूद महाराष्ट्र के राज्यपाल विद्यासागर राव ने उनको संभाला था। बाद में गडकरी अपने स्वस्थ होने की जानकारी एक्स पर पोस्ट करके दी थी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

eight + nineteen =