MP Board Result 2024 Live : एमपी बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (MPBSE) आज शाम 4 बजे 2024 के लिए एमपी बोर्ड कक्षा 10 और 12 के रिजल्ट जारी करेगा। उम्मीदवार अपना रिजल्ट डिक्लेयर होने के बाद mpresults.nic.in और mpbse.nic.in पर देख सकेंगे। सभी छात्रों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके पास अपना आवेदन नंबर, रोल नंबर और अन्य जरूरी क्रेडेंशियल आसानी से उपलब्ध हों।
इस साल, MP Board ने 6 फरवरी से 5 मार्च तक एग्जाम करवाएं गए थे। 2024 में MPBSE 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा को सफलतापूर्वक पास करने के लिए, छात्रों को कम से कम 33 प्रतिशत अंक लाने होगें। जो लोग इस क्रेडिशियल को पूरा करने में फेल रहेंगे, उन्हें बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए पूरी परीक्षा फिर से देनी होगी।
MP Board Result 2024 कहां करें चैक
- MP Board 10वी रिजल्ट जारी किए जाने पर चेक करने हेतु ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा।
- ऑफिशियल वेबसाइट mpresults.nic.in के होम पेज पर आपको परिणाम चैक करने हेतु मेन लिंक दी जाएगी उस पर क्लिक कर देना होगा।
- इस लिंक पर क्लिक करने के तुरंत बाद आपके लिए स्क्रीन पर नेक्स्ट पेज दिख जाएगा।
- इस पेज में आपको अपने एग्जाम से रिलेटेड रोल नंबर एवं अपनी डेट ऑफबर्थ को ध्यान से भरें।
- जरूरी जानकारी को भरने के बाद आपको दिए गए सर्च के बटन पर क्लिक कर देना होगा।
- इस तरह आपका रिजल्ट स्क्रीन पर शो हो जाएगा, जिसमें आप अपने नंबर की आदि जानकारी देख सकते हैं।
- रिजल्ट आते ही ऑफिशियल वेबसाइट डाउन होने से विद्यार्थी परेशान न हों, संयम से काम लें।
MP Board Result 2024 टॉपर बनी अनुष्का अग्रवाल
माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश ने 10वीं बोर्ड का रिजल्ट आज जारी कर दिया गया है। इस साल 58.10 प्रतिशत विद्यार्थी पास हुए है। मेरिट में इस साल 82 विद्यार्थी है। मेरिट में आने वाले 37 लड़के और 45 लड़कियां है। मंडला के नैनपुर की निवासी अनुष्का अग्रवाल ने पूरे प्रदेश में टॉप किया है। अनुष्का अग्रवाल ने 500 में से 495 अंक प्राप्त किए है। मैथ्स और सांइस में अनुष्का ने पूरे अंक प्राप्त किए।