Loksabha election 2024 : लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल को आयोजित किया जाएगा। दूसरे चरण में 13 राज्यों की 89 सीटों पर मतदान होगा। इस चरण में असम की 5, कर्नाटक की 14, बिहार की 5, केरल की 20, महाराष्ट्र की 8, मणिपुर, त्रिपुरा, जम्मू-कश्मीर की 1, छत्तीसगढ़ की 3 और राजस्थान की 13 सीटों पर वोट डाला जाएगा।

कौन-कौन सी सीटों पर गड़ी है जनता की नजरें
बीजेपी का इस बार का नारा अबकी बार 400 पार को देखते हुए सबसे ज्यादा विवादित नामांकन मथुरा से हेमा मालिनी का रहा। वहीं मेरठ से तीसरी बार खड़ी सपा प्रत्याशी सुनीता वर्मा को भी लेकर काफी चर्चे है। इस बार मेरठ से भाजपा के प्रत्याशी अरूण गोविल है, जो छोटे पर्दे पर राम की भूमिका में पूरे देशभर में मशहूर है।
कहां से कौन सीटें है खास
यूपी से दूसरे चरण में मेरठ, बागपत, अमरोहा, मथुरा, अलीगढ़, बुलंदशहर, गाजियाबाद और गौतमबुद्ध नगर में मतदान होगा। जम्मू कश्मीर में जम्मू सीट के लिए दूसरे चरण पर मतदान होने वाला है। मध्य प्रदेश में 109 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा है। वहीं रीवा और बैतुल की सीटों पर लोगों की नजर है। बिहार में 5 सीटों पर 86 नामांकन पत्र भरे गए है। राजस्थान में 13 सीटों के लिए 219 लोगों ने नामांकन पत्र भरे है। छत्तीसगढ़ की विवादास्पद सीट राजनांदगांव के लिए 23 प्रत्याशियों के लिए नामांकन दाखिल किया है। माना जा रहा है कि छत्तीसगढ़ की कई सीटों पर कांग्रेस अपने डमी प्रत्याशी मैदान में उतारेगी।
