Hania Aamir : पाकिस्तानी छोटे पर्दे की मशहूर एक्ट्रेस Hania Aamir ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि वह इमोशनल रूप से टूटी हुई है। इसके कुछ ही समय बाद, उन्होंने भारतीय रैपर बादशाह के साथ तस्वीरें पोस्ट करकें लोगों को चौंका दिया। 21 अप्रैल, 2024 को, Hania Aamir ने अपने इंस्टाग्राम पर दुबई में फेमस इंडियन रैपर बादशाह के साथ एक मुलाकात की पोस्ट शेयर की । Hania Aamir पोस्ट में बेज रंग की टी-शर्ट और जींस पहने हुए थी, जबकि Badshah ने पूरे काले रंग के कपड़े पहने हुए है।
Hania Aamir के इंस्टाग्राम पर है 13 मिलियन फॉलोवर
19 अप्रैल, 2024 को सोशल मीडिया पर अपने खुलेपन के लिए फेमस पाकिस्तानी अभिनेत्री Hania Aamir ने अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की। अपनी एक तस्वीर के साथ, उसने एक नोट लिखा, जिसमें उसके चल रहे इमोशनल प्रॉब्लम का खुलासा हुआ। अपने फॉलोवर को उन्होंने बताया कि कैसे वो यह दुख के समय से लड़ रही है। इसके बाद जैसे ही उन्होंने Badshah के साथ पोस्ट शेयर की लोग इनके रिलेशनशिप के कायास लगाने लगे। वैसे Hania Aamir और Badshah पिछले साल भी मिले थे। उस समय में इनकी जोड़ी वाली पिक्चर बहुत वायरल हुई थी।

Hania Aamir को पहले से ही मिलता है सोशल मीडिया पर ट्रोल
यह पहली बार नहीं है, जब Hania Aamir को लोगों नो ट्रोल किया है। पाकिस्तानी जहां इनके पहनावे के लिए इनको जमकर गाली देते है। वहीं अब भारतीय भी इस रिश्ते से ज्यादा खुश नजर नहीं आ रहे है। इधर लोग Badshah को भी बहुत बुरा-भला बोल रहें है। जैसे ही पोस्ट आई लोगों ने सलमान खान को भी बदनसीब कहा और Badshah के साथ फोटो के साथ बहुत सी मीम्स बनाएं।
Badshah पहले से ही है शादीशुदा
आपको बता दें कि Badshah पहले से ही शादीशुदा है, हालांकि उनका 2020 में तलाक हो चुका है।