Grecia Munoz : Zomato के फाउंडर ने रचाई दूसरी शादी, सोशल मीडिया वायरल हुई पिक

0
Grecia Munoz :
Grecia Munoz :

Grecia Munoz : Zomato के फाउंडर Deepinder Goyal के बारे में कहा जा रहा है कि उन्होनें दो महीने पहले मैक्सिकन मॉडल Grecia Munoz से शादी की थी, और यह न्यूली वेडिंग कपल फरवरी में अपने हनीमून से लौटा था। सोशल मीडिया पर गॉसिप तब शुरू हुई जब दीपिंदर गोयल ने ग्रेसिया मुनोज़ के साथ एक तस्वीर शेयर की जिसके बाद Zomato फाउंडर के करीबी सूत्रों ने क्लीयर कर दिया कि दोनों ने शादी कर ली है।

आइए आपको बताते है कि कौन हैं Grecia Munoz

Grecia Munoz एक मैक्सिकन देश की फॉर्मर मॉडल हैं, जो पहले इंटरटेनमेंट की दुनिया में भी काम करती थीं और उन्होनें कई टेलीविजन शो को होस्ट भी किया था। एक मॉडल के तौर पर Grecia Munoz ने कई फैशन शो में भाग लिया और 2022 में मेट्रोपॉलिटन फैशन वीक की विजेता भी रहीं।परिवार के करीबी लोगों ने बताया है कि Grecia Munoz अब मॉडलिंग से दूर हो गई हैं और अपने स्टार्टअप पर काम कर रही हैं। उनके इंस्टाग्राम बायो में कहा गया है कि वह “अब भारत में अपने घर पर हैं” और उन्होंने दिल्ली के कई बेस्ट पर्यटन स्थलों जैसे कुतुब मीनार, लाल किला आदि की तस्वीरें साझा कर रही है।

Deepinder Goyal ने Grecia Munoz संग रचाई दूसरी शादी

Grecia Munoz को ट्रैवल करने में दिलचस्पी है, क्योंकि उनके पास दुनिया के विभिन्न हिस्सों – जैसे अमेरिका, भारत, फ्रांस आदि की तस्वीरें हैं। यह Deepinder Goyal की दूसरी शादी है, इससे पहले Zomato के फाउंडर की शादी कंचन जोशी से हुई थी। इस कपल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी) दिल्ली में एक साथ पढ़ाई की और एक ही डिपार्टमेंट में थे। खबरों के अनुसार, कंचन जोशी दिल्ली यूनिवर्सिटी में प्रोफेसर है, और दीपिंदर गोयल से उनके अलग होने की वजह पब्लिक के सामने क्लीयर नहीं है। Grecia Munoz के साथ Deepinder Goyal की शादी की खबर दो दिन बाद आई जब Zomato को अपने नए लॉन्च किए गए “शुद्ध शाकाहारी मोड” के लिए सोशल मीडिया पर बहुत ज्यादा हेट का सामना करना पड़ा। “शुद्ध शाकाहारी बेड़े” के लिए ग्रीन कलर की ड्रेस को लोगों को शो कर दिया गया है, बाकि सभी Zomato डिलीवरी बॉय नॉर्मल लाल वर्दी पहनेंगे।

Grecia Munoz सोशल मीडिया पर मिली बधाइयां

सोशल मीडिया आज के समय में सबसे ज्यादा आसान हो गया है, जैसे ही कोई खबर सामने आती है लोग अकाउंट सर्च करकें बधाइयां देने पहुंच जाते है। Grecia Munoz के साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ जहां सुबह तक उनके फॉलोवर सिर्फ 5000 थे, वही अब शाम होते-होते यह फॉलोवर 10 हजार पार कर चुकें है। लोग कमेंट सेक्शन मे Grecia Munoz को भाभी बुला रहे है। बहुत सारी बधाइंयों के साथ आज Grecia Munoz का इंस्टाग्राम अकाउंट भरा पड़ा है।

Grecia Munoz
Grecia Munoz

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

16 − fifteen =