Anti-Tobacco Day 2024 : बढ़ रही है नशे की आदत, सबसे ज्यादा 15 साल से भी कम उम्र के बच्चें कर रहे नशे

0
Anti-Tobacco Day 2024
Anti-Tobacco Day 2024

Anti-Tobacco Day 2024 : दुनिया भर में हर साल 31 मई को World No-Tobacco Day या एंटी-टोबैको डे मनाया जाता है। हमें शुरु से ही बताया जाता है, कि तंबाकू खाना सेहत को कितना नुकसान पहुंचा सकता है। लेकिन इसके बावजूद लोग इसके खाने से कभी जरा भी नहीं हिचकते। इसलिए, World No-Tobacco Day पर लोगों को जागरूक करने, तंबाकू को छोड़ने की सलाह दी जाती है। आइए, आपको बताते हैं कि No-Tobacco Day की इस बार की थीम और इतिहास।

Anti-Tobacco Day Theme 2024

विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2024 की इस बार की थीम “Protecting children from tobacco industry interference मतलब तंबाकू उद्योग की दखल से बच्चों की रक्षा करना” है। ताकि आने वाली पीढ़ी इस तरह के किसी नशे से अपनी जिंदगी बर्बाद करने से पहले सोचे। फिलहाल हमें और खासकर फिल्मी दुनिया को यह समझना ज्यादा जरूरी है कि वह किस तरह के प्रचारों मे काम कर रहे है। इसका ताजा उदाहरण विमल पान मसाला का प्रचार और रजनीगंधा का प्रचार जिसमें अजय देवगन, अक्षय कुमार और शाहरूख खान जैसे अभिनेता काम कर चुके है। इस तरह के बड़े अभिनेता जब पैसे के लिए पान मसाला के प्रचार में भाग लेते है, तब वह अपने छोटे उम्र के फैंस को पान मसालों का सेवन करने के लिए प्रोत्साहित करते है। यह बात सभी सबसे पहले हमें समझनी होगी, क्योंकि यह हमारी जिम्मेदारी है कि हम अपने आने वाली पीढ़ी के लिए क्या उदाहरण बना रहे है।

Importance of World No Tobacco Day

विश्व तंबाकू निषेध दिवस को लगातार बड़े स्तर पर प्रोमोट करना चाहिए। वैसे भी सोशल मीडिया और लाइव स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म वगैरह के जरिए दुनिया भर में छोटे बच्चे तंबाकू का सेवन करने से नही चूक रहे है। यह बच्चों के लिए बहुत खतरनाक साबित होने वाला है। दुनिया भर का रिसर्च डेटा लगातार दिखा रहा हैं, कि ज्यादातर देशों में 13-15 वर्ष की उम्र के बच्चे तंबाकू और निकोटीन प्रोडक्ट्स का यूज कर रहे हैं।

History of World No Tobacco Day

WHO की विश्व स्वास्थ्य सभा ने वर्ष 1987 में संकल्प WHA40.38 प्रस्तावित कर 7 अप्रैल 1988 को “विश्व धूम्रपान निषेध दिवस” पर लोगों को जागरूक करने की अपील की। World No Tobacco Day का उद्देश्य दुनिया भर में तंबाकू खाने वालों को 24 घंटे के लिए तंबाकू उत्पादों छोड़ने की कोशिश करने के लिए राजी करना था। तंबाकू खाने से कैंसर जैसी बड़ी बीमारियां फैल रही है, फिर भी लोग तंबाकू के सेवन को कम करना नही चाहतें। परिवार के बड़े सदस्यों को भी अपने बच्चों को तंबाकू से होने वाले नुकसान को बताना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

3 × two =