हिंदू शास्त्रों के अनुसार पूजा करने के बहुत ऐसे नियम है, जो आपके लिए अत्यंत आवश्यक हैं।
आप रोज-रोज पूजा करते हैं, और फिर भी आपके काम नहीं बनते हैं। आपमें से ज्यादातर लोग समझ ही नहीं पाते है कि ऐसा क्यों होता है।
बहुत से लोग इसमें भगवान का दोष मान लेते हैं, या फिर अपने पूर्व जन्म के कर्मों को कोसने लगते हैं।
आज हम आपको बताएंगे की पूजा करते समय कुछ नियम बहुत जरूरी है, जिससे आपकी पूजा का फल तुरंत आपको ही मिलेगा।
जब भी आप पूजा करने बैठते हैं, तो एक साफ आसान जरूर बिछाना चाहिए।
पूजा करके उठने के बाद आसन पर जल छिड़के और ओम इंद्राय नमः का उच्चारण करें।
ऐसा करने के बाद उस जल को माथे से लगा लें, और फिर खड़े हो जाएं।
इसके तुरंत बाद आसान को मोड़कर रख दें, अगर आप ऐसा करते हैं तो आपकी पूजा सफल मानी जाती है।
ऐसा करने से आपकी पूजा का फल आपको ही मिलेगा, नहीं तो समस्त पूजा का फल देवराज इंद्र ले जाएंगे।