Heat Wave : दिल्ली में जारी भीषण गर्मी के बीच में भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने बताया कि दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान शहर के विभिन्न हिस्सों में 45.2 डिग्री से 49.1 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा।वही मुंगेशपुर स्टेशन में अन्य स्टेशनों की तुलना में 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया है।वही मौसम विभाग तथा केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इतना अधिक तापमान आने पर कहा कि सेंसर में त्रुटि आने की वजह से इतना तापमान बढ़ा हुआ आ रहा है। बता दें कि मुंगेशपुर में मंगलवार को अधिकतम 49.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था। लेकिन एक दिन बाद तापमान में और इजाफा हुआ और मौसम विज्ञान केंद्र में शाम चार बजकर 14 मिनट पर 52.9 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया था।
आईएमडी के महानिदेशक डॉ एम महापात्रा ने कहा
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग के महानिदेशक डॉ एम महापात्रा ने बताया कि मौसम विभाग दिल्ली के मुंगेशपुर में स्थित स्वचलित मौसम स्टेशन में लगे तापमान सेंसर की जांच की जा रही हैं। यह देखने के लिए कि सेंसर सही से काम कर रहा है कि नही। मौसम के इस तरह के बदलाव पेड़ो को काटने और बढ़ते प्रदूषण के कारण हुआ है।
शहरीकरण से हुए इस नुकसान की भरपाई करना बहुत मुश्किल है। आज लगभग 52 करोड़ पेड़ो नए पेड़ो की जरूरत है, और यह हर साल बढ़ रही है।