भीषण गर्मी से इंसान से लेकर जानवर तक परेशान है। जॉब पर जाने वालों लोगो को सुबह 9 बजे ही झुलसा देने वाली धूप का सामना करना पड़ता है।
वातावरण के बदलते रुख की वजह से इस बार पारा 47 के करीब है, और वह दिन दूर नहीं जब पारा 50 के करीब होगा।
भीषण गर्मी को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने गरमी से बचने के कुछ आसान उपाय बताएं है।
सबसे पहले खूब पानी पिएं, कोशिश करें पानी मिट्टी के घड़े का ही पिएं। फ्रीज का पानी आपकी प्यास जल्दी बुझा देता है, जिससे आप कम पानी ही पीते है।
गरमी में बाहर निकलने से पहले खुद को कवर कर लें। सूती कपड़े पहने, मुंह ढकने के लिए कॉटन के स्कार्फ का यूज करें।
घर आते ही नमक,चीनी का घोल पिएं। यह आपके शरीर में पानी की कमी को दूर करेगा।
दोपहर 11 से 4 के बीच बिल्कुल भी बाहर न निकले। घरों में भी गरम हवा को रोकने के लिए पर्दो का यूज करें।
लू लगने पर पैरो मे मेंहदी का लेप लगाएं, सत्तू का घोल पिएं। ज्यादा तबीयत बिगड़ने पर तुरंत डॉक्टर के पास ले जाएं।
गर्मी से अगर आपके प्राइवेट पार्टस में जलन महसूस होती है, तो रात को खांड एक कप पानी में भीगों कर रख दें। सुबह उठकर यह पानी पिएं।
Swati Maliwal : दिल्ली के मुख्यमंत्री के निजी सचिव विभव कुमार ने स्वाति मालीवाल के खिलाफ ई मेल से मामला दर्ज करवाया