6 जून को संन्यास लेंगे भारत के सबसे प्रसिद्ध खेल आइकनों में से एक,राष्ट्रीय फुटबाल टीम के कप्तान Sunil Chhetri

0
Sunil Chhetri, One of India's Most Celebrated Sporting Icons, to Retire on June 6th!

अपने 19 साल के शानदार कैरियर के बाद भारतीय फुटबाल टीम के राष्ट्रीय कप्तान देश के सबसे प्रसिद्ध खेल आइकनों में से एक सुनील छेत्री 6 जून को 2024 को कोलकाता के साल्ट लेक स्टेडियम में कुवैत के खिलाफ भारत के मैच के बाद अंतरराष्ट्रीय फुटबाल से संन्यास ले लेंगे।

सुनील छेत्री का योगदान और रिकॉर्ड

  • सुनील छेत्री को भारतीय फुटबॉल का चेहरा माना जाता है।उन्होंने अपने शानदार अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर में कई उपलब्धियों हासिल की है।
  • उन्होंने 2002 में मोहन बागान क्लब के साथ अपनी पेशेवर करियर की शुरुआत की।
  • उन्होंने 2010 में अमरीका की मेजर लीग सॉकर टीम,कैनसस सिटी विजार्ड्स के लिए और 2012 में पुर्तगाली फुटबॉल लीग में स्पोर्टिंग सीपी की रिजर्व टीम के लिए भी खेला है ।
  • सुनील छेत्री ने 2005 में भारत के लिए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय मैच पाकिस्तान के खिलाफ खेला और उसी मैच में भारत की वरिष्ठ राष्ट्रीय फुटबॉल टीम के तरफ से खेलते हुए अपना पहला अंतरराष्ट्रीय गोल किया।
  • उन्हें 2012 में ब्लू टाइगर्स का कप्तान बनाया गया था और कुवैत के खिलाफ अपने अंतिम मैच में वह भारतीय टीम के कप्तान के रूप में खेलते हुए अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल को अलविदा करेंगे ।

सक्रिय खिलाड़ियों में तीसरा सबसे ज़्यादा अंतरराष्ट्रीय गोल करने वाले

सक्रिय खिलाड़ियों में सुनील छेत्री अंतरराष्ट्रीय मैचों में तीसरे सबसे ज्यादा गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो 128 गोल के साथ दुनिया में अग्रणी गोल करने वाले खिलाड़ी हैं।अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी 106 अंतरराष्ट्रीय गोल के साथ सूची में दूसरे स्थान पर हैं।
सुनील छेत्री 150 अंतरराष्ट्रीय मैचों में 94 गोल के साथ सूची में तीसरे स्थान पर हैं।

क्लब स्तर पर,सुनील छेत्री ने 365 मैचों में 158 गोल किए हैं।
कुल मिला कर सुनील छेत्री ने अब तक 515 मैचों में 252 गोल किए हैं।

150 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले 8वें खिलाड़ी

सुनील छेत्री अपने देश के लिए 150 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले दुनिया के आठवें खिलाड़ी हैं । उनका 150 वां अंतर्राष्ट्रीय मैच अफगानिस्तान के खिलाफ था, जो 26 मार्च 2024 को असम के गुवाहाटी में स्तिथ इंदिरा गांधी एथलेटिक स्टेडियम में खेला गया था। दुर्भाग्य से,भारत अफगानिस्तान के खिलाफ मैच 2-1 से हार गया,जिसमें सुनील छेत्री भारत के लिए एकमात्र गोल किया ।

150 से अधिक अंतर्राष्ट्रीय मैच खेलने वाले अन्य खिलाड़ी इस प्रकार हैं:

पुर्तगाल के क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने सर्वाधिक 205 अंतर्राष्ट्रीय मैच खेल हैं , उसके बाद,
कुवैत के बदर-अल-मुतावा (196 मैच),
मलेशिया के सोह चिन एन (195),
मिस्र के अहमद हसन (184),
ओमान के अहमद मुबारक(183),
कतर के हसन अल हेडोस (183),
अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी (180)।


भारत के लिए अंतर्राष्ट्रीय ट्रॉफी जीती


सुनील छेत्री उस भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का हिस्सा रहे हैं जिसने नेहरू कप (2007, 2009, 2012) और दक्षिण एशियाई फुटबॉल महासंघ (SAFF) चैम्पियनशिप (2011, 2015, 2021) जीता है।

सुनील छेत्री ने भारत की 2008 एएफसी चैलेंज कप जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। जिसके कारण भारतीय टीम ने 27 वर्षों के बाद पहली एएफसी एशियाई कप (2011) के लिए क्वालीफाई किया था।

सुनील छेत्री को सम्मान

  • सुनील छेत्री को सात बार अखिल भारतीय फुटबॉल महासंघ (एआईएफएफ) द्वारा वर्ष का सर्वश्रेष्ठ पुरुष खिलाड़ी नामित किया गया है।
  • उन्हें 2013 में भारत के दूसरे सबसे बड़े खेल पुरस्कार, अर्जुन पुरस्कार से सम्मानित किया गया था।
  • उन्हें 2021 में भारत के सर्वोच्च खेल पुरस्कार, राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया गया।
  • उन्हें 2019 में भारत के तीसरे सबसे बड़े नागरिक पुरस्कार, पदम श्री से सम्मानित किया गया।
  • 2022 में, फुटबॉल की विश्व शासी निकाय,फीफा ने सुनील छेत्री पर “कैप्टन फैंटास्टिक” नामक एक वृत्तचित्र बना कर सम्मानित किया।
इसके साथ ही सिकंदराबाद में जन्मे सुनील छेत्री का शानदार अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल करियर समाप्त हो जाएगा।सुनील छेत्री, वर्तमान में ब्लू टाइगर्स (भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम का उपनाम) के कप्तान हैं।वह भारतीय पुरुष फुटबॉल टीम की जर्सी नंबर 9 पहनते हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here