9 अप्रैल को नवरात्रि का आरंभ हो रहा है। माता रानी इस बार घोड़े पर सवार होकर आने वाली है।

भक्त माता रानी को प्रसन्न करने के लिए व्रत, पूजा-पाठ करते है।

यह नौ दिन माता रानी के भक्तों के लिए खास होते है। माता रानी आप सभी की मनोकामना पूरी करें।

माता रानी को प्रसन्न करने के लिए देवताओं ने इन नौ दिनों के लिए एक खास स्त्रोत की रचना की थी।

इस विशेष स्त्रोत का नाम दुर्गा सप्तशती पाठ है, यह पाठ हिंदी अनुवाद में भी उपलब्ध है।

दुर्गा सप्तशती का पाठ करने के लिए सबसे पहले निर्वाण मंत्र, कवच और अंत में क्षमा स्त्रोत का पाठ अवश्य करें।

नवरात्रि में यह पाठ पूरा करने से मनचाहे फल की प्राप्ति होती है।

दुर्गा सप्तशती का पाठ बहुत से लोग सिद्धि प्राप्त करने के लिए भी करते है।

आप सुबह रोज की पूजा के साथ ही कर सकते है, पाठ करने के बाद माता रानी को लौंग और कपूर चढ़ाएं।