April Fool’s Day 2024 : नए साल को लेट बनाया इसलिए मजाक बनाने के लिए मनाया जाने लगा यह दिन

0
April Fool’s Day
April Fool’s Day

April Fool’s Day 2024 : हर बार की तरह इस बार भी 1 अप्रैल के दिन पूरी दुनिया भर में ‘अप्रैल फूल डे’ मनाया जाएगा। कहा जा सकता है कि यह एक ऐसा दिन है जब दोस्तों और परिवार वालों के साथ लोग मज़ाक कर सकते है। क्योंकि बाकि दिन में मजाक करने पर आपके दोस्त और परिवार वाले बुरा मान सकते है, जिससे आपकी पिटाई भी हो सकती है। 1 अप्रैल को लोग एक-दूसरे को मज़ाक के अलावा मजेदार चुटकुले भी सुनाते हैं और साथ में इस दिन को खुश होकर मनाते हैं। जब कोई इस दिन मजाक बनाने में कामयाब हो जाता हैं तो वो जोर से ‘अप्रैल फूल’ चिल्लाता हैं। हर कोई 1 अप्रैल के दिन अपने लोगों के साथ तरह-तरह से मनाना चाहता है। लेकिन कभी आपने सोचा है कि इस दिन को किसने शुरु किया होगा।

April Fool’s Day की हिस्ट्री

कई लोगों का मानना है कि 1582 में इसकी शुरुआत हुई थी, जब फ्रांस ग्रेगोरियन कैलेंडर से जूलियन कैलेंडर में बदला गया था। जूलियन कैलेंडर के मुताबिक, नया साल 1 अप्रैल के आसपास शुरू होना चाहिए। लेकिन उस जमाने में कम्यूनिकेशन के गैप होने के कारण, कुछ लोग, जिन्हें कैलेंडर बदलने की खबर देर से मिली, वे मार्च के अंत में नए साल का जश्न मनाते है, और इसके लिए उनका मजाक उड़ाया जाना शुरु हो गया। नया साल 1 जनवरी तक चला गया था, और जो इसे मानते थें, उन्हें April Fool’s कहा जाता था।

April Fool’s Day के लेकर दूसरी कहानी

इस दिन को फ़्रांस में, April Fool’s Day को ‘प्वाइसन डी एवरिल’ के कारण से जाना जाता है, जहां फ्रांसीसी बच्चे अपने साथियों की पीठ पर एक कागज़ की मछली चिपकाते हैं, और जब प्रैंक करने वाले साथी को यह पता चलता है, तो उनके कौन से साथी ने यह किया है तो वह ‘पोइसन डी’विल’ चिल्लाता है। 18वीं सदी के दौरान, April Fool’s Day पूरे ब्रिटेन में फैल गया। स्कॉटलैंड में April Fool’s Day दो दिनों तक चलता है, जहां शरारत करने वालों को कोयल कहा जाता है। April Fool’s Day को ऑल फूल्स डे भी कहा जाता है।

April Fool’s Day क्यों है खास

April Fool’s Day का दिन मस्ती, आनंद और खुशी से भरा होता है। यह केवल चुटुकलें शेयर करने और अपने दोस्तों और प्रियजनों को प्रैंक करने के बारे में नहीं है, साथ ही खुशियां फैलाने का भी दिन मान सकते है। चुटकुले और हँसी शेयर करने से पूरे माहौल में खुशी और मस्ती का वातावरण बन जाता है। वैसे इस दिन को दुश्मनों को और दोस्तों को करीब लाने के कारण भी स्पेशल माना जाता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

7 − 4 =