Mukhtar Ansari : कई लोगों को मौत के घाट उतारकर, आज खुद की मौत पर शोक की चाह

0
Mukhtar Ansari
Mukhtar Ansari

Mukhtar Ansari : यूपी की मऊ व‍िधानसभा सीट में 5 बार के व‍िधायक रहे खतरनाक माफिया मुख्‍तार अंसारी का पूर्वांचल में 90 के दौर में बहुत दबदबा बना हुआ था, जो 2017 में सीएम योगी की सरकार बनने तक चलता रहा। योगी सरकार बनने के बाद गुंड़े से नेता बनें Mukhtar Ansari पर श‍िकंजा कसना शुरु हुआ। योगी सरकार बनने से पहले पंजाब की रोपड़ जेल में बंद मुख्‍तार को यूपी में बांदा की जेल में भेजा गया था। जहां उसे सिक्योरिटी में रखा गया था। Mukhtar Ansari की हड़पी हुई संपत्‍त‍ि जब्‍त करने के ल‍िए इनकम टैक्स डिपार्टमेंट पैंथर योजना चला रहा है। फिलहाल मुख्‍तार के नाम पर रजिस्ट्री की हुई 500 करोड़ से ज्यादा की संपत्‍त‍ि जब्‍त की जा चुकी है।

Mukhtar Ansari जन्मा गाजीपुर में और की गुंडागर्दी की शुरुआत

Mukhtar Ansari गाजीपुर जिले के मोहम्मदाबाद में 3 जून 1963 को पैदा हुआ था। Mukhtar Ansari के पिता का नाम सुबहानउल्लाह अंसारी और मां का नाम बेगम राबिया था। Mukhtar Ansari अपने घर में सबसे छोटा बेटा है। Mukhtar Ansari ने शादी भी की है उसकी पत्‍नी का नाम अफशां अंसारी है। Mukhtar Ansari के दो बेटे अब्‍बास अंसारी व उमर अंसारी है। दोनों ही बेटे पिता की राह पर ही है। दोनों के ही गुंडागर्दी के चर्चे आम है।

Mukhtar Ansari की कल रात हार्ट अटैक से मौत

गुंडा Mukhtar Ansari मथुरा जेल में भी तीन माह बंद रह चुका है। मऊ दंगे में उसका हाथ होने के कारण उसे मथुरा जेल भेजा गया था। मऊ में 14 अक्टूबर 2005 में भरत मिलाप आयोजन के समय Mukhtar Ansari ने दंगें भड़कायें थे। Mukhtar Ansari पर एक आरोप था कि माफिया के इशारे पर सामूहिक दुष्कर्म का करवाया गया था। इस मामले में वर्ष 2010 में तीन महीने तक जिला कारागार में Mukhtar Ansari को रखा गया था। Mukhtar Ansari,भारत के यूपी की सोलहवीं विधानसभा सभा में विधायक रहा। 2012 उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में इसने यूपी की मऊ विधानसभा क्षेत्र से चुनाव जीता। कल रात यानि गुंडे Mukhtar Ansari को बाँदा के मेडिकल कॉलेज में हार्ट अटैक से मौत हो गई। Mukhtar Ansari कुख्यात अपराधी था, जिसको हत्या के मामले में उम्र कैद की सजा हो चुकी थी इस तरह के एक गुंडे खात्मा हो गया। ऐसे अपराधी राजनीति में रोज जन्म लेते है, बस इनको अपना भगवान मानने वाले युवा गलत है। क्योंकि अपराध की दुनिया का अंत सिर्फ मौत है, साथ में ही परिवार को नरक बनाने जैसा भी है। इसलिए आज की युवा पीढ़ी इस बात का ध्यान रखें कि किसे अपना आइडियल बनाना है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

4 × two =