Chandra Grahan 2024 : वर्ष 2024 का पहला चंद्र ग्रहण 25 मार्च को पड़ रहा है, और इस दिन भारत में होली का भी त्योहार है। हिंदू ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक एक निश्चित समय के अंतराल पर सूर्यग्रहण या चंद्र ग्रहण पड़ते हैं। इस बार 2024 में पहला चंद्र ग्रहण होली पर पड़ने वाला है। भारतीय समय के मुताबिक यह चंद्र ग्रहण 25 मार्च को सुबह 10 बजकर 23 मिनट से शुरू होगा, जोकि दोपहर 3 बजकर 02 मिनट पर समाप्त हो जाएगा। इस चंद्रग्रहण में चंद्रमा पृथ्वी की छाया के हल्के, बाहरी हिस्से से होकर गुजरेगा। इसलिए इसको उपछाया चंद्रग्रहण भी कहा जा सकता है। उपछाया चंद्र ग्रहण होने के कारण इसकी कोई विशेष धार्मिक मान्यता नहीं होगी यानी इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। इस चंद्र ग्रहण को भारत में नहीं देखा जा सकता है। जब भी कोई चंद्र या सूर्य ग्रहण पड़ता है, तो इसका असर सभी राशियों के व्यक्तियों के जीवन पर पड़ता है। इस बार के चंद्र ग्रहण का असर 3 राशियों पर पड़ सकता है, जिससे इनकी मुश्किलें थोड़ा सा बढ़ भी सकती है। तो जान लीजिए कौन सी है यह राशि –
कर्क राशि
कर्क राशि के जातकों के लिए 2024 का पहला चंद्रग्रहण अच्छा नहीं कहा जा सकता है। इस राशि के लोगों को कुछ नुकसान और कामों में तरह-तरह की बाधाएं आ सकती हैं। पैसा बर्बाद होने के संकेत हैं और हेल्थ से जुड़ी कुछ परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। हल्की चोट लगने की संभावना भी है और आपका मन किसी अपने की बात को लेकर परेशान हो सकता है। भाग्य का अच्छा साथ नहीं मिलेगा जिससे चलते हुए काम रूक सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए चंद्र ग्रहण बिल्कुल भी शुभ नहीं रहेगा। हेल्थ में गिरावट देखने को मिल
सकती है। लेन-देन में किसी के साथ कोई विवाद हो सकता है। आपके ऊपर किसी तरह का झूठा आरोप लग सकता है। आपको इस दिन किसी भी तरह का कोई नया नया काम शुरु करने से बचना होगा। वैवाहिक जीवन में उतार-चढ़ाव का सामना भी करना पड़ सकता है।
मीन राशि
मीन राशि के जातकों पर चंद्र ग्रहण का बुरा असर पड़ने वाला है। आपको इस दिन बहुत सी चीजों के लिए सावधानी बरतनी होगी। वाहन चलाते समय सबसे ज्यादा सावधानी बरतनी होगी। प्राइवेट जॉब वालों का काम का बोझ बढ़ने से मन परेशान रह सकता है। बिजनेस में नुकसान या पार्टनर के साथ किसी बात को लेकर रिश्ते खराब हो सकते है।