Holi color : भारत में होली का त्योहार बड़े उत्साह से मनाया जाता है। इस दिन लोग एक दूसरे को रंग लगाकर अपनी खुशी का इजहार करते हैं। वैसे जब यह त्योहार शुरु हुआ था, तब रंग फूलों और पत्तियों के रंगो से बनाए जाते थे। लेकिन अब यह नहीं है, अधिकतर रंग कैमिकल से बनाए जाते है। यह कैमिकल से बनाए रंग आपकी त्वचा के लिए नुकसानदायक है। होली खेल के जितना आनंद आता है, उतना ही इस रंग को छुड़ाने में समस्या का सामना करना पड़ता है। लोग वैसे तो बहुत से कैमिकल का यूज करते है, होली के रंग निकालने के लिए पर इन कैमिकल से आपकी स्किन को बहुत नुकसान पहुंचता है। इसलिए आज हम आपको बताते है कि कैसे आप आसानी से घरेलू नुख्सों से होली का रंग चुटकी में गायब कर सकते है।
How to remove holi colour
हम आपको जो टिप्स बता रहें हैं, वो मेरी मां बचपन में हम लोगों की भूत बनी शक्लों पर ट्राई करती थी। यह सभी खास टिप्स मेरी मां ने अपनी मां से यानि की मेरी नानी से सिखी थी। सही कहा जाता है कि दादी-नानी के नुख्सें हमेशा ही बेस्ट होते है। इस बार होली पर आप भी यह टिप्स अपनाकर देखें और रिजल्ट हमें मेल करकें जरूर बताएं।
फेस पैक में मिलाएं ग्लिसरीन
आपके खूबसूरत चेहरे से होली का रंग हटाने के लिए आप मुल्तानी मिट्टी और ग्लिसरीन का गाढ़ा पेस्ट बना लें। अच्छे से नहाने के बाद इसको चेहरे पर लगाएं और 15 मिनट बाद हल्के हाथों से मसाज करके इसे साफ कर लें। आपके चेहरे से रंग पूरी तरह साफ हो जाएगा। एक बात और आप ग्लिसरीन की जगह संतरे का भी यूज कर सकते हैं।
एलोवेरा और नींबू का पेस्ट
होली खेलने के बाद आप एलोवेरा और नींबू के रस का एक मिक्सचर बना लें। फिर उसे चेहरे पर सही तरह से अप्लाई करें और सूखने के बाद चेहरा ठंडे पानी से धो लें।
घर पर बनाएं नैचुरल स्क्रब
होली के रंग को चेहरे से उतारने के लिए आप घर पर एक स्क्रब तैयार कर सकते है। इसके लिए आपको 1 स्पून आटे की चोकर, 1 स्पून चंदन पाउडर, 1 स्पून चावल पाउडर और शहद लेना होगा। शहद की जगह आप टमाटर का रस भी लें सकते है। इसके बाद इसे चेहरे और हाथ पर अप्लाई कर सकते है। कुछ देर सूखने के बाद ठंडे पानी से धो लें।
जैतून कें तेल मे मिलाएं
आप छोटे बच्चों का जैतून तेल भी होली खेलने से पहले ही लगा लें, इससे आपके रंग कुछ कम चढ़ेगा। याद रखें कि जैतून के तेल में आप विटामिन ई के कैप्सूल मिला लें। फिर आप खुलकर होली खेलें आपको जरा भी रंग नहीं चढ़ेगा।
कैस्टर ऑयल की मसाज
होली का रंग निकालने के लिए कैस्टर ऑयल भी काफी अच्छा ऑप्शन है। ये तेल स्किन को बिल्कुल नुकसान नहीं पहुंचाता है, और आसानी से मार्किट में भी मिल जाता है। लेकिन यह तेल आप होली खेलने से पहले अपने बालों और हाथों अंगों पर अच्छे से अप्लाई कर लें। इसके अलावा आप नारियल के तेल और बादाम के तेल भी इस्तेमाल कर सकते हैं। कैस्टर ऑयल में भी आप विटामिन ई के कैप्सूल मिला सकते है।